🔥 TRENDING મહેસાણા પોલીસનું નશામાં ડ્રાઇવિંગ વિરો... Jasmine of SR DIGI School Shines Brigh... గాయపడిన కానిస్టేబుల్ రమేష్‌కు డీఎస్పీ,... ರಾಜ್ಯ ಸರ್ಕಾರದ ಕ್ರಮಕ್ಕೆ ಬಸವರಾಜ ಧನ್ನೂರ ಸ... ರಾಯಚೂರು ಐಬಿಯಲ್ಲಿ ಶಿಕ್ಷಣ ಸಚಿವ ಮಧು ಬಂಗಾರ... मलारना डूंगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हजारीबाग में शहरी आरोग्य मन्दिरों में 9 रिक्त चिकित्सा पदों के चयन हेतु समिति ने वॉक‑इन इन्टरव्यू का निर्णय लिया

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 20 Nov 2026, 09:25 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग जिले की जिला स्तरीय समिति ने शहरी आरोग्य मन्दिरों और पॉलीक्लिनिक में रिक्त चिकित्सा पदों के चयन के लिए वॉक‑इन इन्टरव्यू की प्रक्रिया तय की और दिसंबर के अन्तिम सप्ताह तक इसे पूरा करने का निर्देश दिया।

शुक्रवार को हजारीबाग जिले के डीसी हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित शहरी आरोग्य मन्दिरों और पॉलीक्लिनिक में रिक्त चिकित्सा पदाधिकारी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के चयन पर चर्चा हुई।

बैठक में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सह पॉलीक्लिनिक खिरगांव, कदमा एवं मंडईकला के लिए मेडिसिन, ऑब्स्टेट्रिक्स एण्ड गायनेकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, ऑप्थैल्मोलॉजी, डर्मेटोलॉजी एवं साइकियाट्री विषयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के चयन का निर्णय लिया गया। इन पदों के लिए मेडिकल काउन्सिल ऑफ इन्डिया से मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री के साथ सम्बन्धित विषय में पीजी डिग्री अथवा निर्धारित विशेषज्ञता अनिवार्य होगी। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 67 वर्ष निर्धारित की गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्रति घंटे किए गए कार्य के आधार पर मानदेय का भुगतान किया जाएगा, जबकि शहरी आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में 63,000 रुपये प्रतिमाह, अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर में 35,000 (पार्ट टाइम) तथा मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लिनिक में 36,400 (पार्ट टाइम) रुपये प्रतिमाह मानदेय तय किया गया। कार्य अवधि पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक तथा अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर एवं मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लिनिक में प्रतिदिन चार घंटे निर्धारित की गई।

इस बैठक में स्पष्ट किया गया कि चयनित अथवा सूचीबद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा पदाधिकारियों को भविष्य में नियमितीकरण के संबंध में किसी प्रकार का दावा करने का अधिकार नहीं होगा। वॉक‑इन इन्टरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। डीसी हेमन्त सती ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चयन प्रक्रिया में व्यापक प्रचार‑प्रसार सुनिश्चित करने के लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराया जाए और विज्ञापन को एनआईसी के पोर्टल एवं लिंक्डइन पर भी अपलोड किया जाए। चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करते हुए दिसंबर माह के अन्तिम सप्ताह तक वॉक‑इन इन्टरव्यू आयोजित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आयोजित इस बैठक में डीडीसी रिया सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, सिविल सर्जन, सहायक नगर आयुक्त, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हजारीबाग एवं जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सहित संबंधित पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।
📲Get App