🔥 TRENDING ਬਦਲ ਗਿਆ ਇਸ ਸੂਬੇ ਦਾ ਨਾਂ ! CM ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ... Bodoland Lottery Results Announced for... Raas Mahotsav kicks off on Majuli isla... Assam launches six‑month ‘Atithi Devo... डॉ. निकेता पटेल की अचानक कार्डियक अरेस... भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हजारीबाग में हेमन्त सती द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 23 Nov 2026, 10:43 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

23 नवम्बर को कोलघट्टी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण हजारीबाग जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीसी हेमन्त सती ने किया, जिसमें सुरक्षा, सीसीटीवी और अन्य व्यवस्थाओं की जाँच की गई।

हजारीबाग जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीसी हेमन्त सती ने 23 नवम्बर, सोमवार को कोलघट्टी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी एवं अन्य उपकरणों की स्थिति और रख-रखाव का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने परिसर के अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी विस्तृत निरीक्षण किया।

सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवन्ती कुमारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जिनमें आम आदमी पार्टी से शशि कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी से जयनारायण मेहता, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इन्डिया ( मा0 ) से गणेश कुमार सीटू, इन्डियन नेशनल कांग्रेस से निसार खान, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा से सुनील कुमार शर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।

ईवीएम वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण चुनावी उपकरणों की सुरक्षा और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य कदम माना जाता है।
📲Get App