🔥 TRENDING मंडला में समावेशी शिक्षा नोडल शिक्षक प... ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ଅଘଟଣ; ଦର୍ପଣିଆ ସେବାୟତଙ୍କ ମ... शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में बाल विव... ବାତ୍ୟା ‘ଅକ୍ୱାନ୍'କୁ ନେଇ ହାଇଆଲର୍ଟ; ୭୨ ହଜ... ବାତ୍ୟା ପାଇଁ ଟ୍ରେନ୍ ଯାତ୍ରୀଙ୍କୁ ଝଟକା; ଆସ... चिट्तौड़गढ़ के सुरेड़ा ग्राम पंचायत मे...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पर की गई कार्रवाई,*

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 17 Nov 2026, 12:11 AM 👁 52
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पर की गई कार्रवाई,*

*8 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 1 बांसुरीनुमा यंत्र किए जब्त*

#अलवर, 16 नवम्बर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में रसद विभाग की टीम द्वारा घरेलू गैस की अवैध रिफलिंग एवं व्यावसायिक कार्य में दुरूपयोग करने पर 8 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 1 बांसुरीनुमा यंत्र जब्त करने की कार्रवाई की गई।

जिला रसद अधिकारी श्री महेश शर्मा ने बताया कि नयाबास स्थित दौलत डिपार्टमेंटल स्टोर पर घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध गैस रिफलिंग का कार्य किया जा रहा था। जिस पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जाना आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय अपराध होने के कारण 8 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 1 बांसुरीनुमा यंत्र जब्त का कब्जेरात लिया गया एवं सुरक्षा की दृष्टि से मैसर्स अलवर गेसेज रामगंज के प्रतिनिधि श्री मिश्री लाल की सुपुर्दगी में दिया गया। उन्होने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग रोकने हेतु आगामी दिवसों में भी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान प्रवर्तन अधिकारी श्री रणधीर सिंह, श्री बनवारी लाल शर्मा, श्रीमती निर्मला चौधरी एवं प्रवर्तन निरीक्षक श्री अशोक कुमार शर्मा मौजूद रहे।
📲Get App