Crime
घर की बाड़ी में उगा रखा था गांजा, उजियारा अभियान में कोरर पुलिस ने 12 पौधों के साथ आरोपी को दबोचा!
कांकेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत कोरर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम भेजा पटेलपारा में दबिश देकर गांजा के 12 पौधे बरामद किए। पुलिस ने मौके से 1.315 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 65,750 रुपये बताई गई है, जब्त किया।
मामले में आरोपी चंदन सिंह दुग्गा (39 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नारकोटिक्स अधिनियम की धारा 20(अ) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
यह कार्रवाई एसपी निखिल राखेचा के निर्देशन तथा एएसपी योगेश साहू और एसडीओपी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में कोरर पुलिस ने की।