🔥 TRENDING Manipur: KCP Militant Killed in Encoun... માધુપુર બંદરે મોટી બોટ અને નાની માછીમા... Manipur’s Displaced Find Voice in Film... ધાંગધ્રા તાલુકાના નારીચાણામાં ગેરકાયદે... Meghalaya Aided School Teachers Ordere... NPP Backed CAA Only After Meghalaya Ex...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गयाजी में मुखिया के घर समेत दो घरों में हुए खुलासे के किया सफलता पूर्वक खुलास

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Nov 2026, 06:10 PM 👁 52
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी शहर में अतरी के मुखिया समेत दो घरों में हुई चोरी का सफलता पूर्वक खुलास कर लिया घटना में शामिल चार लोग को किया गिरफ्तार

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया में मुखिया के घर समेत दो घरों में भीषण चोरी का बड़ा खुलासा, नगर निगम के चार सफाई कर्मी ही निकले शातिर चोर, आठ गिरफ्तार



गया में दिन के उजाले में सफाईकर्मी बनकर बंद घरों की रेकी और रात के अंधेरे में चोरी की वारदात..



गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महावीर नगर में मुखिया के घर समेत दो घरों में हुई भीषण चोरी का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में नगर निगम के चार सफाई कर्मियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो आभूषण दुकानदार भी शामिल हैं, जिन पर चोरी के सोने-चांदी के गहने कम कीमत पर खरीदने का आरोप है। पुलिस ने इनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, एक स्विफ्ट डिजायर कार और दो बाइक भी जब्त की हैं।



दरअसल, बीते 15 नवंबर को छठ महापर्व के दिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महावीर नगर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। उस दिन दोनों घरों के परिवार छठ मनाने अपने गांव गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने मुखिया के घर समेत दो बंद मकानों को निशाना बनाया और लाखों रुपये के सामान व आभूषण लेकर फरार हो गए थे।

घटना के बाद गया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया। तकनीकी अनुसंधान और पुलिस की छानबीन के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह में नगर निगम के चार सफाई कर्मी शामिल थे। ये सफाईकर्मी दिन में अपने काम के दौरान इलाके में घूमते थे और इस दौरान बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे। किस घर में ताला लगा है, परिवार कहां गया है और किस मकान को आसानी से निशाना बनाया जा सकता है, इसकी पूरी जानकारी जुटाने के बाद रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।



गिरफ्तार चार सफाई कर्मियों में दो ऐसे भी हैं, जो पूर्व में धनबाद नगर निगम में काम कर चुके हैं। वहीं, गिरोह में शामिल दो अन्य आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने में सहयोग करते थे। चोरी के सामान को खपाने के लिए दो आभूषण दुकानदारों से संपर्क किया जाता था, जिन्होंने कथित तौर पर चोरी के सोने-चांदी के गहने कम कीमत पर खरीदे थे एसएसपी सुशील कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में चोरी से जुड़े सात मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण के साथ एक स्विफ्ट डिजायर कार और दो बाइक भी जब्त की हैं, उन्होंने बताया कि अगर शहर से दूर चोरी करने जाना जाता था तो वह कार से जाते थे और नजदीक में बाइक से जाते थे फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और चोरी के सामान की बरामदगी को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।



बाइट सुशील कुमार, एसएसपी गया.
📲Get App