🔥 TRENDING Congress Sweeps Dausa District Council... BJP Leads in Udaipur District Council... BJP Secures Majority in Kekri Panchaya... केरला नाड़ी में डूबने से 40 वर्षीय युव... સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गयाजी जिला के मुफसिल थाना क्षेत्र में एक महिला कि संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
Crime

गयाजी जिला के मुफसिल थाना क्षेत्र में एक महिला कि संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 01 Oct 2026, 02:54 PM 👁 87
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी जिला के मुफसिल थाना क्षेत्र के मल्लही टोली में एक विधवा महिला कि संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मल्लाह टोली में 50 वर्षीय विधवा महिला की संदिग्ध मौत, घर में अकेली रहती थी; FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य


गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मल्लाह टोली, रेलवे लाइन के पास गुरुवार सुबह 50 वर्षीय विधवा महिला का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गूंगी देवी, पति स्व. कृष्णा साव के रूप में हुई है। वह मूक-बधिर थीं और घर में अकेली रहती थीं। उनके कोई बच्चे नहीं थे। पति की करीब तीन वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी।

बताया गया कि सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोस की महिलाओं को शक हुआ। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर लोगों ने दरवाजा ढकेला, तो महिला का शव अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला। परिजनों के अनुसार उनके माथे पर चोट के निशान भी थे।

सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। FSL और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी अभिनव कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब आठ बजे घटना की सूचना मिली थी। घटनास्थल से कुछ सुराग मिले हैं, जिन पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, स्थानीय महिलाओं ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है।

बाइट :अभिनव कुमार, सिटी एसपी गया
📲Get App