🔥 ट्रेंडिंग 22K और 24K सोने के दाम 20 नवंबर को रिप... स्टीवन ने तमिलनाडु को 'वाइस सिटी' कहा,... कोडाइकनाल के पास शादी के मेहमानों की म... तमिलनाडु में नई मार्गदर्शन की उम्मीद,... मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों में बार... एमपी आयुष काउंसलिंग 2026: स्ट्रे राउंड...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

गयाजी जिला का अनोखा सरकारी स्कूल

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 17 नव. 2026, 12:59 PM 👁 42
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी जिला के नक्सल प्रभावित इमामगंज इलाके का प्राथमिक विद्यालय पत्थरटांडइन दिनों अपनी अनोखी पहल को लेकर चर्चा में बना हुआ है

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गयाजी का अनोखा सरकारी स्कूल: मंदिर नहीं, फिर भी रखी है दान पेटी; शिक्षकों की पहल से बदली बच्चों की जिंदगी

गयाजी. बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज इलाके का प्राथमिक विद्यालय पथराटांड़ इन दिनों अपनी अनोखी पहल को लेकर चर्चा में है। यह कोई मंदिर नहीं, बल्कि सरकारी विद्यालय है, जहां मंदिरों की तरह दान पेटी रखी गई है। इस दान पेटी में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ सक्षम अभिभावक और यहां आने वाले अधिकारी भी अपनी स्वेच्छा से पैसे जमा करते हैं। इन पैसों से गरीब बच्चों को टाई, बेल्ट, जूते, बैग, स्वेटर और पढ़ाई से जुड़ी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।

इस विद्यालय की सबसे खास बात यह है कि यहां शिक्षक और शिक्षिकाएं भी एक समान ड्रेस कोड का पालन करते हैं। सोमवार से गुरुवार तक अलग और शुक्रवार-शनिवार को अलग ड्रेस पहनकर विद्यालय पहुंचते हैं। शिक्षकों की इस पहल का असर बच्चों पर भी पड़ा और अब गरीब परिवारों के बच्चे भी टाई, बेल्ट और जूते पहनकर स्कूल आते हैं।

विद्यालय में पढ़ाई से लेकर प्रार्थना, भोजन और छुट्टी तक हर काम निर्धारित समय पर होता है। बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए साबुन और तौलिये की व्यवस्था भी की गई है। वहीं, कमजोर बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय के कमरों के नाम महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं। दीवारों पर प्रेरणादायक स्लोगन भी लिखे गए हैं।

शिक्षकों की मेहनत का नतीजा है कि अब बच्चे केवल मध्याह्न भोजन के लिए नहीं, बल्कि पढ़ाई और अपना भविष्य संवारने के सपने के साथ विद्यालय पहुंचते हैं। पांचवीं कक्षा के छात्र अरबाज कुरैशी को इंजीनियर बनना है, तो विजय नंदिनी अफसर बनने का सपना देखती है। वहीं स्वाति कुमारी पुलिस अधिकारी बनना चाहती है।

प्रधान शिक्षक मोहम्मद मोइन आलम के अनुसार, विद्यालय में 194 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें औसतन 175 बच्चे प्रतिदिन पढ़ने आते हैं। शिक्षकों ने 'एक दान शिक्षा के नाम' अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अभिभावकों के साथ नियमित बैठक कर उन्हें भी बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है।

ग्रामीण महिला रंजू देवी भी शिक्षकों की इस पहल की सराहना करती हैं। उनका कहना है कि गरीब परिवारों के बच्चों को इस विद्यालय में जिस तरह की सुविधाएं मिल रही हैं, वह किसी निजी स्कूल से कम नहीं हैं। हालांकि विद्यालय में खेलकूद के लिए परिसर की कमी जरूर है।

नक्सल प्रभावित और पिछड़े इलाके में स्थित इस सरकारी विद्यालय की कहानी बताती है कि अगर शिक्षकों की सोच सकारात्मक हो और इरादे मजबूत हों, तो सरकारी स्कूल भी बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे सकता है। अब यहां बच्चे मिड डे मील के लिए नहीं, बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस अधिकारी और अफसर बनने का सपना लेकर पढ़ने आते हैं।
📲Get App