🔥 TRENDING India and Malaysia launch 6th HARIMAU... Bumrah Dismisses Tom Latham with Peach... Fact Check: AI-Edited Video Falsely Li... ‘Everybody’s from the village, Shanaya... India's Hidden Water Cost in Agricultu... EPFO Greenlights Self-Withdrawals Plan...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

गया पुलिस लाइन में बड़ाखाना सम्मान समारोह का आयोजन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 17 Oct 2026, 10:50 AM 👁 75
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी पितृपक्ष मेला में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों कागयाजी पुलिस लाइन में सम्मान समारोह काभव्य आयोजन किया गया। जिसमें बिहार विधानसभाध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार उपस्थित हुए

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया पुलिस लाइन में बड़ाखाना सम्मान समारोह का आयोजन,भड़काना पितृपक्ष मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

गया। गया पुलिस लाइन में बिहार पुलिस की ओर से बड़ाखाना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पितृपक्ष मेला के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

समारोह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, गया के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, नगर पुलिस उपाधीक्षक अभिनव कुमार, बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा शेरघाटी विधायक उदय कुमार, बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, विधायक ज्योति मांझी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी, नगर आयुक्त, विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष और शहर के कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों एवं पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन और मीडिया की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेले के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपने पूर्वजों के पिंडदान और तर्पण के लिए गया पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है।

वक्ताओं ने कहा कि पितरों के तर्पण और मोक्ष की कामना से गया आने वाले श्रद्धालु यहां से अच्छा अनुभव लेकर लौटें, इसमें पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सफाईकर्मियों और मीडिया से जुड़े लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। सभी के सामूहिक प्रयास से गया की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान देश-दुनिया तक सकारात्मक रूप में पहुंचती है।

समारोह के माध्यम से पितृपक्ष मेले को सफल बनाने में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और उनके समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की गई।
📲Get App