🔥 TRENDING कल्याणपुरा ब्लॉक नंबर 2 में खिला कमल,... New Song 'Awadh Ke Ram Chale' Celebrat... Arjun Kanungo Teams Up with Charlie Je... Gokul Dairy Raises Milk Price by ₹6, B... India Faces Ongoing Drought Conditions... Samantha, Raj Nidimoru Welcome Baby Bo...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

गया में गोवर्धन पूजा पर निकली भव्य शोभा यात्रा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 10 Nov 2026, 08:44 PM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गया में गोवर्धन पूजा के अवसर पर निकली भव्य शोभा यात्रा हाथी, ऊंट घोड़े ओर रथ पर सवार भगवान श्री कृष्ण कि प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र रहा

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया मे गोवर्धन पूजा पर निकली भव्य शोभायात्रा, हाथी घोड़े ऊंट और रथ पर सवार भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र रहा




गयाजी में गोवर्धन पूजा के अवसर पर आस्था, उत्साह और पारंपरिक शौर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला बड़की डेल्हा परैया रोड स्थित गोकुल क्लब की ओर से भव्य गोवर्धन शोभायात्रा निकाली गई। हाथी, घोड़े, ऊंट, रथ और गाजे-बाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। वहीं 30 फीट के पटाखे और युवाओं के हैरतअंगेज लाठी के करतबों ने लोगों का ध्यान खींचा।



तस्वीरें गयाजी के बड़की डेल्हा परैया रोड की हैं।जहां गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर गोकुल क्लब की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।


इस शोभायात्रा में यदुवंशी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया...
शोभायात्रा की खास बात यह रही कि गोकुल क्लब की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसे आकर्षक रथ पर विराजमान कर शहर के विभिन्न मार्गों पर घुमाया गया। हाथी, घोड़े और ऊंट के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पारंपरिक शानो-शौकत की याद दिला दी।
ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।वहीं युवाओं ने अपने हाथों में करीब 30 फीट लंबे पटाखे को उठाकर आकर्षक प्रदर्शन किया। इसके साथ ही लाठी चलाने के हैरतअंगेज करतबों ने भी लोगों को रोमांचित कर दिया।


शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।जगह-जगह लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का स्वागत किया। पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।



दरअसल, गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा करने की पौराणिक कथा से जुड़ी है। मान्यता है कि जब इंद्र देव के प्रकोप से लगातार मूसलाधार बारिश होने लगी, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुलवासियों और गोवंश की रक्षा की थी।इसी घटना की स्मृति में गोवर्धन पूजा मनाई जाती है...


इस भव्य आयोजन में सूरज नारायण यादव, रवि कुमार, संजय यादव, गौतम कुमार, सीखेदर यादव, सत्येंद्र यादव, दुर्गा यादव, अन्ना कुमार, अमित कुमार, अनुज कुमार, सागर कुमार और कमलेश यादव सहित गोकुल क्लब के सदस्य एवं बड़ी संख्या में डेल्हा के स्थानीय लोग शामिल हुए।
📲Get App