🔥 TRENDING காரைக்குடி அரசு மருத்துவமனையில் கார் ப... સુરતમાં મધ્યરાત્રી અડધી હથિયારબંધ: પરવ... स्वास्थ्य विभाग ने जोगबनी के निजी अस्प... बिलासपुर के मार्क अस्पताल में औषधि विभ... जनपद शाहजहाँपुर* *सराहनीय कार्य दिनांक... ठंढ आते ही शहर में चोर का तांडव शुरू
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गया में गोली मारकर लुट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 02 Nov 2026, 07:09 PM 👁 264
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गया के मुफसिल थाना क्षेत्र में गोली मारकर हुई लुट कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया

गया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया में गोली मारकर लूटकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार; 3 लाख रुपये, दो कार और 9 मोबाइल बरामद




गया। गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गोली मारकर लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन किया है। मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो कार, तीन लाख रुपये और नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को पशु बेचकर औरंगाबाद लौट रहे लोगों की गाड़ी को डीएवी स्कूल से करीब 500 मीटर आगे लाइब्रेरी के पास बदमाशों ने रोक लिया। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर दो लोगों को गले और मुंह में गोली मार दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के पैर में गोली मारकर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया गया। इसके बाद बदमाश रुपये और मोबाइल लेकर नवादा की ओर फरार हो गए।

मुफस्सिल थाना कांड संख्या 1216/26 दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद चालक सहित रवि कुमार और दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर शर्मा बाजार में छापेमारी कर लूट की राशि, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई। एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बाइट : सुशील कुमार ,वरीय पुलिस अधीक्षक गया
📲Get App