🔥 TRENDING Anurag Agarwal appointed interim DGP o... Meghalaya supports 8,000 artists, aims... Meghalaya Holds Inaugural Global Respo... Restaurant Owner Shot in Road‑Rage Inc... Patna Passport Office Launches Documen... Boondi villagers block Kota-Dausa high...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बधोर थाना क्षेत्र के विष्णु नगर केबधार में गुलर के पेड़ लटका मिला युवक का शव

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 31 Oct 2026, 08:30 AM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बधौर गांव से सटे विष्णु नगर केबधार में गुलर के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

गोविंदपुर में गूलर के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी


नवादा। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बघौर गांव से सटे विष्णु नगर केबधार में गूलर के पेड़ से लटका एक 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

मृतक की पहचान थाली थाना क्षेत्र के लखपत बीघा गांव निवासी वीरेन्द्र यादव के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार के निर्देश पर एसआई सद्दाम खान, एसआई विश्वनाथ राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घटनास्थल के आसपास से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।

बताया जाता है कि युवक कई घंटों से अपने घर से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीण खेत की ओर घास काटने गए थे, जहां उनकी नजर गूलर के पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। शव मिलने की जानकारी पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी पहचान की।

जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी चार वर्षीय एक बेटी भी है। उसका ससुराल गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कठवन गांव में है। जिस स्थान पर युवक का शव मिला, वह उसके ससुराल से कुछ ही दूरी पर विष्णु नगर का बधार बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि विष्णु नगर के बधार में पेड़ से शव लटके होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और एफएसएल टीम से साक्ष्य संकलित कराए। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है।
📲Get App