🔥 TRENDING Karnataka to Launch Two New Medical Co... Basel Mission Museum and Art Gallery t... Kotak Neo publishes live gold rates fo... Union Minister Blames BJP's Poor Rajas... Rajasthan BJP chief accepts blame for... নবদ্বীপ ধামে সাংবাদিকদের মুখোমুখি শুভে...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गोविंदगढ़ पंचायत समिति के वार्ड-13 में पुनर्मतदान, दोपहर 1 बजे तक 54% मतदान

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 22 Nov 2026, 10:00 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गोविंदगढ़ पंचायत समिति के वार्ड-13 में पुनर्मतदान, दोपहर 1 बजे तक 54% मतदान

बूथ संख्या 55 पर मतदाताओं में दिखा उत्साह, शाम 5 बजे तक

रामगढ़ विधानसभा के गोविंदगढ़ पंचायत समिति के वार्ड संख्या 13 के बूथ संख्या 55 पर आज पुनर्मतदान करवाया जा रहा है। दोपहर 1 बजे तक यहां 54 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

दरअसल, चुनाव मतगणना के दौरान बूथ संख्या 55 की ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण निर्वाचन आयोग ने इस बूथ पर दोबारा मतदान करवाने का निर्णय लिया था। इसी के तहत आज पुनर्मतदान की प्रक्रिया जारी है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद रात 9 बजे मतगणना की जाएगी और वार्ड के विजेता प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

गोविंदगढ़ पंचायत समिति का अब तक का चुनावी परिणाम:

- कांग्रेस – 9 सीटें
- भाजपा – 3 सीटें
- निर्दलीय – 2 सीटें

अब सभी की निगाहें वार्ड संख्या 13 के बूथ संख्या 55 के पुनर्मतदान और रात 9 बजे आने वाले परिणाम पर टिकी हैं।
📲Get App