🔥 TRENDING Shillong Cherry Blossom Festival 2026... Mla zakir Meghalaya Approves Sixth State Pay Com... Punjab native to lead education system... Gurmeet Kaur Tops Essay Competition in... Punjab Health Dept Issues Hygiene Guid...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

गोवर्धन पूजा पर तिलकेश्वर गौशाला में हुआ गौमाता का पूजन, तिलकेश्वर महादेव का किया अभिषेक।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 09 Nov 2026, 02:39 PM 👁 80
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन में जनभागीदारी का किया आह्वान, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर लगभग 800 करोड़ रुपये के विकास कार्य जारी।

उज्जैन। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आज तिलकेश्वर गौशाला, उज्जैन में गौमाता का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर प्राचीन श्री तिलकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, मंगल एवं कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि गौसेवा केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर अपना योगदान देना चाहिए। वहीं, उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी गई। सिंहस्थ को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से तैयारियां तेज गति से जारी हैं। इसके तहत लगभग 800 करोड़ रुपये के नवीन निर्माण कार्यों, सड़कों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सिंहस्थ- 2028 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लक्ष्य के साथ विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
📲Get App