🔥 TRENDING Woman electrocuted while mixing dough... Congress Sweeps Dausa District Council... BJP Leads in Udaipur District Council... BJP Secures Majority in Kekri Panchaya... केरला नाड़ी में डूबने से 40 वर्षीय युव... સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ग्वालियर में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा: कलेक्टर के निर्देश पर 9 वाहन जब्त
Crime

ग्वालियर में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा: कलेक्टर के निर्देश पर 9 वाहन जब्त

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 03 Oct 2026, 01:51 PM 👁 87
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के कड़े रुख के बाद ग्वालियर जिले में अवैध खनिज कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को हुई ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई में रेत, मुरम और डस्ट के अवैध परिवहन में लगे कुल 9 वाहनों को जब्त किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के स्पष्ट निर्देशों के बाद ग्वालियर जिले में अवैध खनिज के कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की है। कलेक्टर के आदेश पर प्रभारी अधिकारी खनिज श्री पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की। इस दौरान रेत, मुरम और डस्ट के अवैध परिवहन में लगे कुल 9 वाहनों को ज़ब्त किया गया है।

जांच अभियान के तहत खनिज अमले ने विक्की फैक्ट्री एवं हुरावली क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रेत परिवहन और भंडारण की पड़ताल की। मौके पर अवैध रेत से भरी 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं, जिन्हें तत्काल ज़ब्त कर संबंधित थाने की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। इसी तरह विक्रमपुर क्षेत्र में दबिश देकर मुरम का अवैध खनन व परिवहन करते हुए 1 डंपर और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को ज़ब्त किया गया।

इससे पहले 1 अक्टूबर को भी टीम ने कार्रवाई करते हुए बिजौली थाना क्षेत्र से अवैध डस्ट का परिवहन कर रहे एक 22 चक्का भारी ट्रोले को पकड़कर थाने की सुपुर्दगी में दिया था। खनिज विभाग द्वारा पकड़े गए सभी 9 वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। इस कार्रवाई में खनिज निरीक्षक श्री रमाकांत तिवारी, प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री प्रशांत गुरैया, होमगार्ड सैनिक श्री मुनेत्र राणा, श्री सुरजीत राणा सहित पुलिस लाइन का बल मौजूद रहा।
📲Get App