🔥 TRENDING Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t... Amur Falcons Take Off on 3,000‑km Nons... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य... Manipur: KCP Militant Killed in Encoun...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

ग्वालियर: कोर्ट मैरिज से नाराज रिश्तेदारों ने की मारपीट, 20 वर्षीय महिला ने मांगी पुलिस सुरक्षा

✍️ Reporter: Ankit Parihar 🗓 13 Nov 2026, 12:07 PM 👁 84
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्वालियर के ग्राम घूँघोली निवासी 20 वर्षीय महिला ने अपने ही रिश्तेदारों पर कोर्ट मैरिज के विरोध में मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ग्वालियर। अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज करने वाली 20 वर्षीय महिला ने अपने ही रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि परिवार के कुछ लोग इस विवाह से नाराज थे, जिसके चलते आरोपियों ने उसके साथ मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने महिला पुलिस थाना पड़ाव में शिकायती आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और खुद व अपने पति की सुरक्षा की मांग की है।

शिकायती आवेदन के अनुसार, ग्राम घूँघोली निवासी किरन गुर्जर ने रामलखन गुर्जर के साथ अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की थी। इस विवाह के बाद परिवार के कुछ लोगों का विरोध बढ़ गया, जिसके कारण दोनों गांव से बाहर किराये के मकान में रहने लगे थे। पीड़िता ने बताया कि तीन दिन पहले वह अपने पति के साथ ससुराल में रहने आई थी।

आरोप है कि 8 नवंबर 2026 को भारत गुर्जर, कुलदीप गुर्जर सहित अन्य लोग उसकी ससुराल पहुंचे। वहां पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पीड़िता के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
📲Get App