🔥 TRENDING અમરેલી જિલ્લાના સાવરકુંડલા હાઈવે પર એસ... Headlines Today PM Modi to Inaugurate Nitish Setu Brid... Body of Missing Jalandhar Youth Found... New SGPC General Secretary Gurpreet Si... Harjinder Dhami Elected President of S...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

गांव में ही मिली सुविधा, साढ़े चार माह के मासूम का मौके पर बना आधार

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 12 Oct 2026, 03:44 PM 👁 109
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर, 12 अक्टूबर। छोटे बच्चे की देखभाल के बीच आधार पंजीयन के लिए शहर जाना सुनीता निषाद के लिए आसान नहीं था। लेकिन ग्राम माहला में आयोजित सेवा सेतु शिविर ने उनकी यह परेशानी दूर कर दी। बुधान्दंड निवासी सुनीता ने शिविर में अपने साढ़े चार माह के बच्चे का आधार पंजीयन कराया। गांव के नजदीक ही सुविधा मिलने से उन्हें शहर जाने की मशक्कत नहीं करनी पड़ी और उनका काम आसानी से पूरा हो गया।
📲Get App