🔥 TRENDING ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਬਣੇ ਛੇਵੀਂ ਵਾ... लक्ष्मीपूजनाच्या दिवशी हडपसरमध्ये ४७ ल... AMD Shares Drop 5% in Premarket Tradin... India Boosts US Treasury Holdings to $... Hyderabad Gold Prices Reported for Nov... Telangana Launches Updated Employees H...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर पुलिस आयुक्त ने किया माल्यार्पण, दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
Local

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर पुलिस आयुक्त ने किया माल्यार्पण, दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 03 Oct 2026, 06:20 AM 👁 81
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुरक्षा, सम्मान और सहायता के प्रति निष्ठापूर्वक कर्तव्य निभाने का लिया संकल्प

कानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर द्वारा दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। पुलिसकर्मियों को पुलिस सेवा को जनसेवा का माध्यम मानते हुए नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने तथा अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय/अपराध, पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय/CAW, सहायक पुलिस आयुक्त, सीसामऊ/आंकिक सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
📲Get App