🔥 TRENDING Haryana Pan Masala Firm Evades Rs 116.... Haryana's Saini Highlights Jobs, Inves... Former Haryana Minister Phool Chand Mu... Rajasthan and MP Hit 6°C & 7°C as Fog... CG HC Criticises Bilaspur Municipal Co... SBI Clerk 2026 Prelims Cut‑Off Marks R...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गंदगी और बदबू से लोग परेशान, नगर पंचायत मच्छरगांवा के खिलाफ जताया विरोध

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 05 Nov 2026, 01:42 PM 👁 79
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के मच्छरगांवा नगर पंचायत के मच्छरगांवा गांव स्थित वार्ड संख्या चार के छोटा बाजार में सार्वजनिक शौचालय और पेशाबघर की सुविधा नहीं होने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। नगर पंचायत का गठन हुए करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक बाजार में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके कारण बाजार आने वाले लोग खुले में पेशाब करने को मजबूर हैं। इस समस्या को लेकर नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे स्थानीय ग्रामीण अमन कुमार, राजा बारीअंकुल कुमार मोनू सोला ,धर्मेंद्र कुमार,मनीष कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि छोटा बाजार में राधा-कृष्ण मंदिर के पीछे लंबे समय से लोग खुले में पेशाब कर रहे हैं। इससे आसपास गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। नगर पंचायत बनने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब बाजार में साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, लेकिन तीन साल बीतने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से लोगों से नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन इसके बदले आम लोगों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण खरीदारी करने और अन्य कार्यों से पहुंचते हैं। इसके बावजूद महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग सार्वजनिक शौचालय या पेशाबघर की व्यवस्था नहीं की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के पीछे खुले में पेशाब करने से फैलने वाली दुर्गंध के कारण महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई लोग बदबू के कारण उस रास्ते से गुजरने में भी परहेज करते हैं। इससे धार्मिक स्थल के आसपास भी अस्वच्छता का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द छोटा बाजार में सार्वजनिक शौचालय और पेशाबघर का निर्माण कराने कीमांग की है। लोगों का कहना है कि नगरपंचायत बनने के बाद भी यदि बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलेंगी तो नगरपंचायतगठन काआमलोगों को क्या लाभ मिलेगा।अब देखना हैकि नगर पंचायत प्रशासन इससमस्या कोलेकरकब तक ठोस कदम उठाता है।
📲Get App