🔥 ट्रेंडिंग पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्... हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने आज शीतकालीन... शिमला में शीतकालीन यात्रा प्रदर्शनी का... योगी आदित्यनाथ की माँ का निधन, 91 वर्ष... मुख्य मंत्री आज अंतिम संस्कार के लिए उ... 27 वर्षीय परछाई के रूप में गंगस्टर का...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
गोतिया विवाद में खूनी संघर्ष: मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, चार पर प्राथमिकी दर्ज
अपराध

गोतिया विवाद में खूनी संघर्ष: मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, चार पर प्राथमिकी दर्ज

✍️ रिपोर्टर: Rishikesh Kumar 🗓 26 अग. 2026, 05:40 PM 👁 169
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिक्रम थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की घटना; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, FSL टीम जांच में जुटी

पटना जिले के बिक्रम थाना अंतर्गत जमालपुर गांव में बुधवार सुबह जमीन या आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। सुबह करीब 7 बजे आपस में गोतिया (पट्टीदार) चंद्र भूषण यादव और सरस्वती उर्फ शतीश यादव के बीच हिंसक मारपीट हुई। इस घटना में गंभीर चोट लगने के कारण चंद्र भूषण यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

पिता की शिकायत पर चार के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद मृतक के पिता बैकुंठ यादव ने बिक्रम थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित पिता के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में सरस्वती उर्फ शतीश यादव, देवेंद्र यादव, आकाश और आर्यन को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

FSL टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

वारदात की सूचना मिलते ही बिक्रम थाने की पुलिस टीम तुरंत एक्शन में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

अग्रतर कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक चंद्र भूषण यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है। पालीगंज SDPO के मुताबिक, इस संबंध में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
📲Get App