🔥 TRENDING Manipur Dairy Wins Global Award for Wo... Manipur CM and Governor Pay Tribute to... HBDRF demands Meghalaya govt recognise... Shillong Cherry Blossom Festival 2026... Mla zakir Meghalaya Approves Sixth State Pay Com...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गोष्टमी पर थानाधिकारी की अनूठी धार्मिक पहल, पुलिस स्टाफ के साथ गोशाला पहुंचकर गोवंशों को खिलाया गुड़ और हरा चारा

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 17 Nov 2026, 03:07 PM 👁 41
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गोष्टमी पर थानाधिकारी की अनूठी धार्मिक पहल, पुलिस स्टाफ के साथ गोशाला पहुंचकर गोवंशों को खिलाया गुड़ और हरा चारा
थानाधिकारी बोले- धर्म और सेवा ही इंसान का सबसे बड़ा कर्म, प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक कार्यों में निभानी चाहिए भागीदारी
रामगढ़। कार्तिक माह की गोष्टमी के अवसर पर मंगलवार को रामगढ़ थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा ने धार्मिक आस्था और गोसेवा का संदेश देते हुए मस्ताबाद धाम स्थित सनातन गोशाला में विशेष पहल की। इस दौरान थानाधिकारी अपने पुलिस स्टाफ के साथ गोशाला पहुंचे और गोवंशों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर गोसेवा की। पुलिसकर्मियों ने भी पूरे श्रद्धाभाव के साथ गोमाताओं की सेवा कर धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस पहल को लेकर गोशाला समिति के सदस्यों ने सराहना की। गोशाला परिसर में पुलिसकर्मियों ने गोवंशों को अपने हाथों से गुड़ और हरा चारा खिलाया। इस दौरान गोसेवा के प्रति श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा ने कहा कि धर्म ही इंसान का सबसे बड़ा कर्म है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में धर्म, सेवा और परोपकार के कार्यों के लिए समय निकालना चाहिए। गोमाता की सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गोसेवा से न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि समाज में जीवों के प्रति दया, करुणा और सेवा की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाना सुखद अनुभव है।
इस अवसर पर सनातन गोशाला समिति के सदस्यों ने थानाधिकारी एवं पुलिस स्टाफ की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम में कांस्टेबल कैलाश गुर्जर, कपूर सिंह, खुशीराम सहित पुलिस स्टाफ के अन्य जवान मौजूद रहे।
📲Get App