🔥 TRENDING ದೇವದುರ್ಗದ: ಹೋಟೆಲ್‌ಗಳಲ್ಲಿ ಬೆಲೆ ಏರಿಕೆ, ಅ... China Announces New Space Mission Crew... नागभीडच्या रस्त्यावर हरणांचा मुक्त संच... BJP Slams Rahul Gandhi, Claims He Carr... Kanak News Odisha airs 8 AM weather bu... Fire engulfs salad shop in Jalandhar,...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 24 Nov 2026, 01:44 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशिया स्थित वार्ड नंबर 53 के गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब जी में सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व गुरु पर्व के रूप में बड़े श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है।

गुरु पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में सुबह से ही शब्द कीर्तन का आयोजन जारी है। समाज एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक सजावट से सजाया गया है तथा पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

इस अवसर पर प्रधान गुरमेल सिंह, सचिव मक्खन सिंह, सेक्रेटरी बलदेव सिंह, हेड ग्रंथी सुखविंद्र सिंह एवं मुख्य सेवादार गुरजंट सिंह सहित अन्य सेवादार सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।

सेवादार इंद्रपाल सिंह मांगर ने बताया कि गुरु पर्व के अवसर पर शाम तक श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी। समाज एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है।

गुरु नानक देव जी के प्रेम, सेवा, समानता और मानवता के संदेशों से संगत को प्रेरणा मिल रही है।

रिपोर्ट जेठानंद कारयानी हनुमानगढ़
📲Get App