🔥 TRENDING નંદલાવ ગામમાં ટીબી સ્ક્રીનિંગ કેમ્પ: 1... Son of Legendary Action Star Fatally S... Digital Camera World Names 2026's Top... SS Rajamouli Praises Dulquer Salmaan’s... Summit Hotels & Resorts Becomes Title... Sikkim Gold Rates Rise on 20 Nov 2026:...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Entertainment

ग्राम मुहाना में दिवाली मेला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने किया उद्घाटन।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 12 Nov 2026, 11:58 AM 👁 66
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्रामीणों की मौजूदगी में सजा दिवाली मेले का मंच, आयोजन को लेकर गांव में दिखा उत्साह और उल्लास।

उरई (जालौन)। ग्राम मुहाना में आयोजित दिवाली मेला महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर गांव में उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर मेले के आयोजक गुलाब सिंह राजपूत सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने दिवाली मेला महोत्सव के आयोजन को लेकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता और उत्साह ने आयोजन को खास बना दिया।
📲Get App