🔥 ट्रेंडिंग दिल्ली में भीषण आग: चार लोगों की मौत કડી તાલુકા યશવંતપુરા ગ્રામ પંચાયત ખાતા... तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चिकन की क... आँद्र प्रदेश ने विश्व‑स्तरीय ग्रीनफ़ील... आंध्र प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव: दूसरी... कांग्रेस नेता राहुल ख़ार्ज़े ने NDA पर...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

ग्राम बालासराय से चलकर के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक पदयात्रा: 20 दिन बाद भी शिक्षा व्यवस्था पर कोई कार्य नहीं

✍️ रिपोर्टर: RAJESH KUMAR 🗓 29 नव. 2026, 02:49 PM 👁 55
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम बालासराय के छह युवाओं ने 4 नवंबर को पदयात्रा शुरू की और 6 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर तीन हफ्ते का आश्वासन प्राप्त किया, पर 29 नवंबर तक कोई कार्य धरातल पर नहीं हुआ।

ग्राम बालासराय के छह युवाओं—रोहित दीक्षित, आदर्श शुक्ला, इंद्रेश मिश्रा, शुभम अवस्थी, अभय दीक्षित और हरिओम दिक्षित—ने 4 नवंबर को पदयात्रा शुरू की, ताकि शिक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई के लिए जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर 10 दिन की मोहलत दी जा सके।

6 नवंबर को सुबह-सुबह माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यालय में पहुँचकर, युवाओं ने अपनी आवाज़ पहुंचाई और मुख्यमंत्री ने तीन हफ्तों के भीतर कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया। उसी दिन जिलाधिकारी महोदय से मिलने का संदेश भी मिला, जिनसे भी तीन हफ्तों का वादा किया गया।

29 नवंबर, यानी पदयात्रा के 20 दिन बाद, कोई कार्य धरातल पर नहीं हुआ। पहले जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी जी ने निरीक्षण किया था, पर उनके निगरानी में भी कोई प्रगति नहीं हुई।

इस स्थिति में युवाओं ने पुलिस प्रशासन से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द कार्य धरातल पर लागू किया जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके।
📲Get App