🔥 TRENDING Mayong Museum Opens as Window into Ass... 7-Week-Old Elephant Calf Raja Air‑Lift... Congress Questions BJP's Claim: Assam... Harjinder Dhami Elected New President... Amritsar Employees of Farid Center Hol... Bathinda Municipal Team Targets Unfini...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गौरेला‑पेंड्रा‑मरवाही में मध्यप्रदेश से लाए गए 20 क्विंटल अवैध धान एवं वाहन जब्त

✍️ Reporter: देवान सिंह मराबी 🗓 19 Nov 2026, 08:30 AM 👁 38
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

धान खरीद शुरू होते ही जिला प्रशासन ने अवैध धान के परिवहन, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाते हुए लगभग 20 क्विंटल धान और एक वाहन को जब्त किया।

धान खरीद शुरू होते ही जिला प्रशासन ने अवैध धान के परिवहन, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के निर्देशानुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में गठित उड़नदस्ता दल ने मरवाही विकासखंड के ग्राम धरहर में मध्यप्रदेश से लाए जा रहे लगभग 20 क्विंटल अवैध धान एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धरहर के निवासी बेचुलाल एवं अन्य छह व्यक्तियों ने मध्यप्रदेश के ग्राम बीड़ से रात्रि लगभग २ बजे धान लाया था, जिसे धान उपार्जन केंद्र निमधा में खपत करने की योजना थी। उड़नदस्ता दल ने कार्रवाई करते हुए धान एवं वाहन को जब्त कर लिया।

इसी क्रम में मरवाही विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र कोदवाही एवं निमधा से कुल ११४ बोरी अमानक एवं खराब गुणवत्ता का धान भी जब्त किया गया। यह कार्रवाई अवैध धान के प्रवाह को रोकने और किसानों के हितों की रक्षा हेतु की गई।

जब्त किए गए धान और वाहन को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है, जिससे आगे की कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
📲Get App