🔥 TRENDING రూ.10 లక్షలతో నిర్మించిన మహిళా సంఘ భవన... Ludhiana Councillor JSCB Faces Protest... 27-Year-Old Died After Being Hit by Tr... Three masked thieves steal 17 tola gol... Cousin Kills 50-Year-Old Over 10-Dismi... मनोहर सिंह भाटी बेदु कला से
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगाया जनता दर्शन, सुनीं लोगों की समस्याएं।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 02 Nov 2026, 12:21 PM 👁 71
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनता दर्शन में फरियादियों से सीधे रूबरू हुए सीएम योगी, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक कर लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का निस्तारण त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनता की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समयबद्ध न्याय एवं राहत उपलब्ध कराई जाए। जनता दर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
📲Get App