🔥 ट्रेंडिंग उत्तर प्रदेश में माइक्रोफाइनेंस पोर्टफ... जमालपुर‑हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में... इंदौर ने रैहड़ी‑पटरी वालों के लिए पीएम... पन्ना के ऑटो चालक ने 15 दिन में पाया 3... मध्य प्रदेश में 25 नवंबर से बिना गुणवत... राजस्थान में 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी,...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 19 अक्टू. 2026, 08:00 PM 👁 86
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीएम योगी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

गोरखपुर। शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर माँ भगवती के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगज्जननी माँ जगदंबा से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं आरोग्यता की कामना की। महानवमी के पावन पर्व पर मंदिर में भक्तिमय वातावरण रहा और माँ दुर्गा की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने सुख-शांति एवं कल्याण की प्रार्थना की।
📲Get App