🔥 ट्रेंडिंग When Will Government Schools Be Freed... हिमंत ने दिल्ली में विदेश मंत्री से मु... डेनमार्क ने यूएस और ग्रीनलैंड के साथ स... नागालैंड में बच्चों में विटामिन A की क... अमर फाल्कन ने भारत से अफ्रीका तक 3,000... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

गोपाष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गोसेवा, गोमाता को खिलाया हरा चारा और गुड़

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 17 नव. 2026, 04:08 PM 👁 57
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हरा चारा और गुड़ खिलाकर जताई श्रद्धा, भारतीय संस्कृति में गौमाता के पूजनीय स्थान का किया सम्मान।

मथुरा। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मथुरा स्थित दीनदयाल धाम ग्राम में गोमाता की सेवा कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोमाता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया और गोसेवा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमाता के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट करते हुए भारतीय संस्कृति में गाय के पूजनीय स्थान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने गोसेवा को भारतीय परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग बताया।
📲Get App