🔥 TRENDING Uttar Pradesh microfinance portfolio r... Passenger discovers insect in dal on V... Indore Leads Nation in PM Loan Scheme... Auto driver in Panna strikes 3.17‑cara... Madhya Pradesh bans sale of liquor wit... Rs 42 lakh fraud case linked to IIT Jo...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

गोपाष्टमी पर लखन प्रताप सिंह चौहान ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर खिलाया चारा, भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 17 Nov 2026, 07:15 PM 👁 108
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गौमाता की सेवा से जीवन में सुख, शांति और आनंद का होता है संचार : लखन प्रताप सिंह चौहान

कासगंज। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर कासगंज नगर के नदरई गेट स्थित गौशाला में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ गौमाता की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर केसरिया हिंदू वाहिनी गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन प्रताप सिंह चौहान ने गौमाता को चारा, गुड़ एवं चना खिलाकर विधि-विधान से पूजा की। इसके साथ ही उन्होंने भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर गौसेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर लखन प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि सनातन धर्म में गौमाता का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता है कि गौमाता के शरीर में सभी देवी-देवताओं, ऋषि-मुनियों, नदियों एवं तीर्थों का निवास होता है। इसलिए गौसेवा को सभी की सेवा के समान पुण्यदायी माना गया है। उन्होंने कहा कि गौसेवा का प्रभाव जीवन में सकारात्मकता, सुख और शांति का संचार करता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में गौसेवा के लिए समय निकालना चाहिए। गौमाता की सेवा और संरक्षण केवल धार्मिक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न अंग है। उन्होंने भावुक संदेश देते हुए कहा कि एक मां हमें जन्म देती है और दूसरी मां हमारी गौमाता हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गौमाता का सम्मान, सेवा और संरक्षण करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी से गौसेवा का संकल्प लेने और गौमाता के संरक्षण में अपना योगदान देने की अपील की। अंत में उन्होंने गौमाता के जयकारों के साथ सभी को गोपाष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। गौमाता की जय! जय श्रीकृष्ण! राधे-राधे! — लखन प्रताप सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष, केसरिया हिंदू वाहिनी गौ रक्षा प्रकोष्ठ
📲Get App