🔥 ट्रेंडिंग दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एक्शन स्टार के... डिजिटल कैमरा वर्ल्ड ने 2026 का सर्वश्र... एस.एस. राजामौली ने दुलक़र सलमान की 'आक... समिट होटल्स एंड रिज़ॉर्ट्स बने प्रथम स... सिक्किम में सोने के दाम बढ़े: 20 नवम्ब... जम्मू-कश्मीर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

गोपालनगर में 7 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार, नशे के अवैध व्यापार पर पुलिस का कड़ा कदम

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 03 नव. 2026, 08:17 AM 👁 64
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया के गोपालनगर में पुलिस ने 7 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद कर युवक को गिरफ्तार किया।

अररिया के गोपालनगर में पलासी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक की पहचान गोपालनगर वार्ड-13 निवासी मो. मोसीम के 34 वर्षीय पुत्र खुशबू उर्फ रिजवान के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के निर्देश पर SI श्यामा सिंह की टीम ने रविवार रात 9:10 बजे हसनपुर चौक पर मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर धान के खेत की आड़ में भाग रहे युवक को खदेड़कर पकड़ा गया।

तलाशी में काले थैले से 100 ML की 7 बोतल (कुल 700 ML) कोडीन सिरप बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
📲Get App