🔥 ट्रेंडिंग छत्रपती संभाजीनगर एमजीएम कॉलेज गंगा वस... महाराष्ट्र में पुलिस कार दुर्घटना में... भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने विदेश में... एआईएडएमके ने 2 दिसंबर को विजय के टीवीक... नेटफ्लिक्स ने सुझाया सुकेश चंद्रशेखर प... करंगु मुराया ने बाबा तालीशा से टिकटोक...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

गोपालगंज सदर अस्पताल में मरीजों की मौत के बाद जमकर बवाल

✍️ रिपोर्टर: Amid Kumar 🗓 27 नव. 2026, 10:08 AM 👁 32
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोपालगंज सदर अस्पताल में मरीजों की मौत के बाद जमकर बवाल

गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, नाराज लोगों ने अस्पताल के कर्मचारियों को बंधक भी बना लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण मरीज की जान गई है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है और अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
📲Get App