🔥 ट्रेंडिंग अखिल भारतीय आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा... कांग्रेस-डीएमके में गहरा फासला: तमिलना... थिरुपरंकुंड्राम पहाड़ी पर दीपक पर विवा... एमके स्टालिन ने कहा, डिमिनिटेशन पर DMK... चंद्रबाबू नायडू ने सभी आंध्र प्रदेश ND... राम माधव ने कांग्रेस पर DMK के साथ सीम...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गोमती नदी के नाले पर पुल निर्माण का भूमि पूजन, विधायक सीताराम वर्मा ने किया शिलान्यास

✍️ रिपोर्टर: Ajay Kumar Giri 🗓 29 नव. 2026, 09:47 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चांदा, सुल्तानपुर।
रविवार को स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा ने छापर गांव में गोमती नदी के नाले पर पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। पुल का निर्माण छापर गांव में गौशाला के बगल में कराया जाएगा।

पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अभी लोगों को आने-जाने के लिए करीब चार से पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। पुल बन जाने से परिगड़ा, अहरौला, गोपीनाथपुर और किन्दीपुर गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इससे ग्रामीणों का समय और दूरी दोनों बचेंगे।

इस मौके पर छापर ग्राम प्रधान रवि निषाद, मनीष सिंह, महेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
📲Get App