🔥 TRENDING बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON... घटस्फोटित युवा महिला ने परधर्मीय युवक...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गुजरात में देशी गाय आधारित प्राकृतिक कृषि के विस्तार, प्रगति एवं आगामी रबी सीजन की तैयारियों की व्यापक समीक्षा हेतु लोकभवन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक

✍️ Reporter: Atul Thakor 🗓 15 Oct 2026, 08:47 PM 👁 53
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गुजरात में देशी गाय आधारित प्राकृतिक कृषि के विस्तार, प्रगति एवं आगामी रबी सीजन की तैयारियों की व्यापक समीक्षा हेतु लोकभवन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में कृषि मंत्री श्री जीतुभाई वाघाणी जी एवं कृषि राज्यमंत्री श्री रमेशभाई कटारा जी भी उपस्थित रहे।

प्राकृतिक कृषि उत्पादों को सीधा बाजार से जोड़ने, नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बिक्री केंद्रों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

ग्राहकों में प्राकृतिक उत्पादों के प्रति पूर्ण विश्वास कायम करने के लिए प्रमाणन अत्यंत आवश्यक है। बैठक में प्रथम चरण के अंतर्गत 2,400 से अधिक किसानों के प्रमाण-पत्रों का अनावरण किया गया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा तैयार की गई विशेष प्रासंगिक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

राज्य के सभी कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं वैज्ञानिकों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामों पर गहन शोध करने, भूमि के स्वास्थ्य, फसल उत्पादकता और लागत में कमी का वैज्ञानिक डेटा तैयार कर किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

प्राकृतिक खेती का उद्देश्य भूमि की उर्वरता बढ़ाना, लोगों को स्वस्थ आहार प्रदान करना, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना और किसान की आय में वृद्धि करके उसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
📲Get App