🔥 TRENDING Manipur Governor Inaugurates New Healt... Manipur High Court Declares Producing... Meghalaya Launches Digital Transport S... सीओ शाहाबाद देवकीनंदन ने किया थाना सैफ... Meghalaya Transfers Baljek Airport to... Meghalaya Cabinet Chooses Long‑Term Bo...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गांजे के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने वाले सिवनी के 6 पुलिस अफसर सस्पेंड, ₹50 हजार मांगे थे हर महीने

✍️ Reporter: Dinkar Kumar Mahara 🗓 18 Nov 2026, 09:54 PM 👁 41
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिवनी एसपी कार्यालय और जिले के पुलिस कर्मचारियों में कार्रवाई से मचा हड़कप।

सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल

झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी

वीडियो 13 नवंबर शाम का बताया जा रहा है

बाबरिया रोड स्थित होटल सिद्धार्थ में ठहरे बालिग युवक-युवतियों को बैग में गांजा रखकर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

हर महीने 50 हजार रुपये मांग रहे हैं

होटल संचालक संजय सनोडिया ने बताया कि कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक निरीक्षक विजय तिवारी हर महीने 50 हजार रुपये मांग रहे हैं। मीडिया में वायरल वीडियो 13 नवंबर शाम का बताया जा रहा है।


पुलिसकर्मी होटल के अंदर दिखाई दे रहे हैं

वीडियो में एएएसपी दीपक मिश्रा, एसडीओपी चंचलेश मरकाम, कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, हेड कांस्टेबल नवीन तिवारी, एएसपी के ड्राइवर सलमान खान व गनमैन कृष्णा तिवारी होटल के अंदर दिखाई दे रहे हैं। सिवनी एसपी कार्यालय और जिले के पुलिस कर्मचारियों में कार्रवाई से हड़कप मचा है।
वीडियो की आधिकारिक पुष्टि

इस होटल को किराए पर चलाने वाले युवक ने भी कुछ दिन पहले पुलिस अधिकारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों व वीडियो की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।


पूरे प्रकरण की जांच कराने के निर्देश

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने कोतवाली टीआई सतीश तिवारी को लाइन अटैच कर पूरे प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। एसपी लालचंदानी ने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जाएगी।

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्‍स हैंडल पर पास्‍ट करके नाराजगी जताई। पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता एवं कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है।

प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के निर्देश

सिवनी के वायरल वीडियो प्रकरण में प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण सामने आने पर ASP, SDOP सहित 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की अपेक्षा है। कदाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
📲Get App