🔥 ट्रेंडिंग ঝাঁসির রানি লক্ষ্মীবাঈর জন্মজয়ন্তীতে... नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में 20... ग्यारस पूजा को लेकर उरई में दिखी धार्म... मिज़ोरम बोर्ड ने 2027 के कक्षा 10 और 1... बंगाल ने SMAT 2026 में मिज़ोरम को 93 र... टिंसुकिया में सियांग बांध के विरोध में...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

गंगा एक्सप्रेसवे पर झपकी के कारण श्रद्धालुओं की वैन पलटी, चालक की मौत, 11 घायल

✍️ रिपोर्टर: Nagendra Maurya 🗓 20 नव. 2026, 06:41 AM 👁 41
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रायबरेली के जगतपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से महाराष्ट्र से काशी जा रहे श्रद्धालुओं की वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई और 11 लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

जगतपुर (रायबरेली)। गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को चालक को झपकी आने से श्रद्धालुओं से भरी वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 11 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस और पुलिस की मदद से सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया। यहां तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महाराष्ट्र के जालना जिले से श्रद्धालु वैन से काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। वैन में गनराज अपने साले रविंद्र समेत परिवार के अन्य सदस्य सवार थे। जगतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के 505 किलोमीटर के पास चालक उमेश (27), पुत्र मोतीलाल, निवासी पीरबाओडा, थाना संभाजीनगर, महाराष्ट्र को झपकी आ गई। इससे वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में चालक समेत सभी सवार घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ. लईक अहमद ने चालक उमेश को मृत घोषित कर दिया। घायलों में केजू (35), रविंद्र (40) और योगिता (36) की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।

कार्यवाहक थाना प्रभारी अजय मलिक ने बताया कि हादसे में वैन चालक की मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल हैं। तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
📲Get App