🔥 TRENDING Haryana Pan Masala Firm Evades Rs 116.... Haryana's Saini Highlights Jobs, Inves... Former Haryana Minister Phool Chand Mu... Rajasthan and MP Hit 6°C & 7°C as Fog... CG HC Criticises Bilaspur Municipal Co... SBI Clerk 2026 Prelims Cut‑Off Marks R...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट्स बनाकर महिला का ऑनलाइन उत्पीड़न करने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार।

✍️ Reporter: Dinesh Kumar 🗓 13 Nov 2026, 06:10 PM 👁 90
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
इंदौरा से दिनेश धीमान की रिपोर्ट पुलिस जिला नूरपुर द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को परेशान करने, उनकी सामाजिक एवं व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने तथा धमकियां देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना डमटाल में दर्ज अभियोग संख्या 141/2026 दिनांक 26.08.2026, अधीन धारा 351(2), 352 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 6, Indecent Representation of Women (Prohibition) Act, 1986 के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाम लाल पुत्र जोगिन्द्र पाल, निवासी शेरपुर चौक, लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार किया है।
मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना डमटाल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी द्वारा उसके नाम से इंस्टाग्राम पर अलग-अलग फर्जी आईडी बनाकर उसकी एवं उसके परिवार की तस्वीरें अपलोड की जा रही थीं तथा उन पर अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। इसके अतिरिक्त, आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर भी साझा किया जा रहा था, जिसके कारण उसे अलग-अलग अज्ञात नंबरों से फोन आने लगे।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से उसे एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दे रहा था।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा साइबर सेल की सहायता से आरोपी द्वारा बनाए गए इन सभी फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट्स को ब्लॉक/डिलीट करवाया गया तथा तकनीकी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया। मामले में अपलोड की गई आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच सहित आरोपी के विरुद्ध आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

*नूरपुर पुलिस की आमजन से अपील:*

नूरपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति की पहचान की चोरी या उसके नाम से फर्जी अकाउंट न बनाएं, जो कि एक गंभीर कानूनी अपराध है और इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है। यदि किसी भी व्यक्ति के साथ इस प्रकार का ऑनलाइन उत्पीड़न या फर्जी अकाउंट बनाए जाने की घटना होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें तथा संबंधित स्क्रीनशॉट, प्रोफाइल लिंक व अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर सेल नूरपुर में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाएं।

नूरपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
📲Get App