🔥 TRENDING शहडोल: शिक्षा के मंदिर में ‘मंथली’ की... Manoj Bajpayee: Playing complex roles... Idiva Releases Daily Horoscope for All... Aryan Khan Touted as New Face of Bolly... Punjab Gamers Enthralled by GTA VI's N... Assamese Film 'Adishakti' Wins Best Fi...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

फारबिसगंज में पहली बार रामलीला कार्यक्रम का आयोजन

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 22 Oct 2026, 10:40 AM 👁 61
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कल फारबिसगंज में पहली बार रामलीला कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भगवान श्रीराम की जीवनगाथा और उनके आदर्शों की जीवंत प्रस्तुति से सभी को प्रसन्नता मिली।

कल फारबिसगंज की पावन धरती पर पहली बार रामलीला कार्यक्रम आयोजित हुआ।

भगवान श्रीराम की जीवनगाथा, उनके आदर्शों और धर्म-अधर्म के बीच संघर्ष की जीवंत प्रस्तुति देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ।

रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है, जो हमें सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

फारबिसगंज की धरती पर इस तरह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की शुरुआत होते देखना बेहद सुखद अनुभव रहा। प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे और हमारे क्षेत्र में प्रेम, भाईचारा एवं सामाजिक सद्भाव सदैव कायम रहे। जय श्रीराम!
📲Get App