🔥 TRENDING Maharashtra Drought: How Citizens Can... 38 वर्षीय रसीद अंसारी की रहस्यमयी मौत,... Uttar Pradesh’s Tier‑2 and Tier‑3 Citi... PM Modi Offers Condolences to Yogi Adi... Uttar Pradesh microfinance portfolio r... Passenger discovers insect in dal on V...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

फुलझिंझरी में छठ पूजा की संध्या अर्घ्य के लिए घाट को किया भव्य सजावट

✍️ Reporter: Jai Prakash Bhagat 🗓 15 Nov 2026, 11:15 PM 👁 90
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पाकुड़िया प्रखंड के फुलझिंझरी गांव में संध्या अर्घ्य के अवसर पर घाट को रंग‑बिरंगी झालर, लाइटों और फूलों से सुसज्जित किया गया।

पाकुड़िया प्रखंड के फुलझिंझरी गांव में आज शाम छठ पूजा के संध्या अर्घ्य को लेकर घाट को भव्य रूप से सजाया गया।

रंग‑बिरंगी झालर लाइटों, पीले पर्दों, फूल‑मालाओं और गेंदे के फूलों से पूरा घाट दुल्हन की तरह सजा दिया गया, जिससे शाम होते ही रोशनी की जगमगाहट देखने लायक हो गई। घाट के किनारे व्रतियों के लिये बैठने की व्यवस्था भी की गई।

डूबते सूर्य को अर्घ्य देने हेतु बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु घाट पर पहुंचेंगे। गांव के युवाओं और छठ पूजा समिति ने मिलकर घाट की साफ‑सफाई, सजावट और रोशनी की व्यवस्था की।

गांव में छठ महापर्व को लेकर उत्साह का माहौल है; घर‑घर में ठेकुआ, कसार और प्रसाद बनाने की तैयारी चल रही है, जबकि महिलाएँ पारम्परिक गीत गाते हुए पूजा की तैयारी में जुटी हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फुलझिंझरी का छठ घाट हर साल इसी तरह भव्यता से सजाया जाता है और यहाँ आस्था व भाईचारे का अनोखा संगम देखने को मिलता है।
📲Get App