🔥 TRENDING डुमरा थाना क्षेत्र में चोरी केएक मामले... ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ’ਤੇ ਵੱਡੀ ਕ... શામલી ગામે પરંપરા બદલી: તેરાવા પર ભોજન... उरई Agra में शादियों के मौसम से सड़कें जा... ज्योतिष विज्ञान के माध्यम से लोगों की...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एटा थाना जैथरा में बाइक चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र राजकुमार गिरफ्तार

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 25 Nov 2026, 04:38 PM 👁 34
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एटा के थाना जैथरा में मोटर साइकिल चोरी के आरोप में वांछित सूरज पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया गया और चोरी हुई बाइक बरामद की गई।

एटा के थाना जैथरा में 24/11/26 को प्रार्थी शिवम कुमार ने सूचना दी कि 21/11/26 को उसके मामा एम.एस मैरिज होम से बाइक लेकर गए थे, पर मैरिज होम के बाहर बाइक नहीं मिली।

खोज बीन के बाद पता चला कि बाइक को सूरज पुत्र राजकुमार ने चोरी करके ले गया है, जिसके संबंध में मुअस-374/26 धारा 303(2)बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 ईलामारन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्त सूरज को चोरी हुई मोटर साइकिल एचएफ डिलक्स न0 UP76AA2716 सहित गिरफ्तार किया गया, और 317(2) बीएनएस की वृद्धि करते हुए थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम और पता: सूरज पुत्र राजकुमार, मौहल्ला नेहरूनगर कस्बा व थाना जैथरा जिला एटा। बरामदगी: एक मोटर साइकिल एचएफ डिलक्स न0 UP76AA2716। गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल: एसओ श्री सुनील कुमार वर्मा, उ0नि0 श्री रमेश चन्द, संजय सिंह, अंकित, आशुतोष।
📲Get App