🔥 TRENDING ਜਾਪਾਨ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚੀ ਜੁੜਵਾ ਭੈਣਾਂ ਦੀ ਕਲਾ, ਅ... सीकर के बाबा श्याम जन्मोत्सव मेले में... ହକି ଇଣ୍ଡିଆକୁ ହାଇକୋର୍ଟଙ୍କ ଝଟକା, ଅନ୍ତରୀଣ... ਖ਼ਰੀਦਾਰੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਮੌਕਾ : ਲਗਾਤਾਰ 5ਵੇਂ ਦਿ... সুৰক্ষিত অসম সুৰক্ষিত উত্তৰ পূব कुंडा में रामकथा के दौरान पंडित धीरेंद...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

एटा पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार को 2,999 रुपये वापस कराए

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 11 Nov 2026, 04:19 PM 👁 76
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना अवागढ़ की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर ठगों से 2,999 रुपये की ठगी हुई राशि को पीड़ित के खाते में वापस कर दिया।

साइबर ठगों ने एटा के एक व्यक्ति को अपने झांसे में लेकर 2,999 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद, थाना अवागढ़ की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई की और पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी साइबर नीतीश गर्ग के नेतृत्व में की गई।

साइबर हेल्प डेस्क टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह, उपनिरीक्षक शिवा जादौन, कांस्टेबल अंकित भाटी, महिला कांस्टेबल प्राची चौधरी और रिजर्व कांस्टेबल हिमांशु शर्मा शामिल रहे।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने एटा पुलिस की साइबर टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी अनजान कॉल, लिंक या ऑनलाइन भुगतान के झांसे में न आएं और साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
📲Get App