🔥 TRENDING અમરેલી જિલ્લાના સાવરકુંડલા હાઈવે પર એસ... Headlines Today PM Modi to Inaugurate Nitish Setu Brid... Body of Missing Jalandhar Youth Found... New SGPC General Secretary Gurpreet Si... Harjinder Dhami Elected President of S...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

एटा में दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 6:16‑6:28 बजे

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 08 Nov 2026, 05:31 PM 👁 80
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली के पावन अवसर पर एटा के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा के लिए शाम 6:16 से 6:28 बजे तक का श्रेष्ठ मुहूर्त निर्धारित किया गया है।

दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 6:16 से 6:28 बजे तक

एटा। दीपावली के पावन पर्व पर रविवार को घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में धन की देवी मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा के अनुसार इस बार प्रदोषकाल युक्त अमावस्या होने के कारण रविवार को दीपावली पूजन किया जाएगा।

गृहस्थों के लिए प्रदोषकाल में वृषभ लग्न के दौरान महालक्ष्मी पूजन करना शुभ माना गया है। इस बार लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त शाम 6:16 बजे से 6:28 बजे तक रहेगा।

पूजा के प्रमुख मुहूर्त इस प्रकार हैं:

- लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: शाम 6:16 से 6:28 बजे तक।
- व्यापारी एवं प्रतिष्ठान: दोपहर 11:55 से 12:35 बजे तक।
- प्रदोष काल: शाम 5:25 से रात 8:14 बजे तक।
- वृषभ लग्न: शाम 6:04 से रात 8:01 बजे तक।
- सिंह लग्न: मध्यरात्रि 12:34 से 2:50 बजे तक।
- शुभ, अमृत और चर चौघड़िया: शाम 5:36 से रात 10:32 बजे तक।
- लाभ मुहूर्त: रात 1:49 से 3:28 बजे तक।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली पर शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है। पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह और उमंग का माहौल है।

शैलेष गुप्ता महाजन
जिला न्यूज़ रिपोर्टर – जैथरा
Need24 News Etah UP

जनहित की खबर, जनता की आवाज! हर खबर हर शहर।
📲Get App