🔥 ट्रेंडिंग साइफ अली खान ने पाटौदी के 8वें नवाब के... पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर केविन पिटर्सेन... अनुपम खेर ने 500 करोड़ रुपये की संपत्त... पद्मावत पर ऐतिहासिक आलोचना: फिल्म की स... बिहार बीपीएससी ने 72वीं प्री न्यू परीक... पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर वैशाली...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
एटा में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
स्थानीय

एटा में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 07 अक्टू. 2026, 07:47 PM 👁 81
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत एटा जिला पंचायत सभागार में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत एटा जिला पंचायत सभागार में फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर एटा जिलाधिकारी और प्रमुख जनगणना अधिकारी एम. अरुन्मोली ने फीता काटकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो स्लॉटों में आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से प्रथम स्लॉट 7, 8 और 9 अक्टूबर को तथा द्वितीय स्लॉट 14, 15 और 16 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

प्रथम स्लॉट में 34 फील्ड ट्रेनरों को जनगणना प्रक्रिया, प्रपत्रों के संधारण, गणना संबंधी बिंदुओं और फील्ड विजिट में पूछे जाने वाले प्रश्नों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला जनगणना प्रभारी आदेश मौर्य, मास्टर ट्रेनर संजय शर्मा और रजत पाल इस प्रशिक्षण का संचालन कर रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद ये ट्रेनर एटा तहसील एवं नगरीय निकायों के प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लापरवाही से बचें, प्रगणकों की शंकाओं का समाधान करें और प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एडीएम चन्द्र प्रकाश पाठक, सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, एसडीएम रविंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App