🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

एटा के जैथरा थाना पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस सहित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 17 Oct 2026, 01:47 AM 👁 73
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना जैथरा पुलिस ने अभियुक्त गोविन्द पुत्र रवेन्द्र सिंह को एक अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस (315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया।

एटा के जैथरा थाना पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री सच्चिदानन्द के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अवैध शस्त्र बरामदी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोविन्द पुत्र रवेन्द्र सिंह, निवासी नगला भरत सिंह, थाना जैथरा, जनपद एटा के रूप में की गई। उसके पास से एक अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद किए गए।

घटना के संबंध में थाना जैथरा पर मुअस0-333/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया और अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तारी दल में उ0नि0 निखिल कौशिक, का0 रवेन्द्र कुमार, रि0का0 सौरभ कुमार और रि0का0 राहुल कुमार शामिल थे।
📲Get App