🔥 TRENDING Iranian parents arrested for killing d... Lok Adalat Settles Rs 40 Lakh Claim fo... Roadster Driver Arrested for Drunk Dri... Pregnant Woman and Husband Die in Guja... Gunmaaster G9 Day 1 Advance Sales Surp... Yeh Prem Mol Liya Launches Advance Boo...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एस.वी.एम. पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 26 Nov 2026, 09:25 AM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
एस.वी.एम. पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

खैरथल हीरालाल भूरानी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा माननीय अध्यक्ष एवं सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), अलवर के निर्देशानुसार आज पीएलवी रेखा महलावत ने एस.वी.एम. पब्लिक स्कूल, एन.ई.बी., अलवर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में नालसा की नशा उन्मूलन स्कीम के तहत विद्यार्थियों को बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गांजा और अफीम से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति सचेत किया गया तथा बताया गया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीले पदार्थों का अवैध व्यापार व सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान दंडनीय अपराध है। इसके साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की जानकारी देते हुए बताया गया कि लड़के के लिए 21 वर्ष और लड़की के लिए 18 वर्ष से कम उम्र में विवाह करना गैर-कानूनी है, जिसमें दोषी पाए जाने पर सख्त कारावास और जुर्माने का प्रावधान है। शिविर के दौरान डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव हेतु अपना ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक पासवर्ड किसी से साझा न करने तथा अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। वक्ता ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर साक्ष्यों सहित शिकायत दर्ज कराएं।
📲Get App