🔥 TRENDING PM Modi to Inaugurate Nitish Setu Brid... Body of Missing Jalandhar Youth Found... New SGPC General Secretary Gurpreet Si... Harjinder Dhami Elected President of S... Jalandhar: Youth Found Dead After Two-... Greater Noida Man Arrested in Bihar's...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

एसएसबी लाठीचार्ज में बच्ची घायल, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिला इलाज

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 19 Nov 2026, 01:34 PM 👁 44
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तस्करी रोकने के दौरान हुई लाठीचार्ज की घटना में घायल हुई 7 वर्षीय बच्ची को इलाज के लिए समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार की मदद की।

अररिया जिले के फारबिसगंज के घूरना बाजार में मंगलवार शाम को तस्करी रोकने के दौरान हुई घटना में एक 7 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। बच्ची के सिर में चोट लगने के कारण उसे लगातार उल्टी हो रही थी। घूरना बाजार में उचित चिकित्सा व्यवस्था न होने पर डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी।

जानकारी के अनुसार, एसएसबी जवान तस्करी का सामान पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे थे, तभी वहां मौजूद लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। इसी जल्दबाजी में बच्ची को भी चोट लग गई। रात 12 बजे बच्ची को फारबिसगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अररिया सदर अस्पताल में बच्ची का तुरंत सीटी स्कैन करवाया गया।

इस दौरान, घूरना थाना अध्यक्ष सुमन मैडम ने मानवता की एक मिसाल पेश की। उन्होंने तुरंत अपनी तरफ से एक चार पहिया वाहन की व्यवस्था की और पीड़ित परिवार को बच्ची के साथ इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जिससे बच्ची को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।
📲Get App