🔥 ट्रेंडिंग दाहोद के त्विषा चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल मे... When Will Government Schools Be Freed... हिमंत ने दिल्ली में विदेश मंत्री से मु... डेनमार्क ने यूएस और ग्रीनलैंड के साथ स... नागालैंड में बच्चों में विटामिन A की क... अमर फाल्कन ने भारत से अफ्रीका तक 3,000...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बाल मेले और प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

✍️ रिपोर्टर: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 14 नव. 2026, 01:33 PM 👁 123
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
एसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बाल मेले और प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

लोकेशन – बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
संवाददाता – रवि तिवारी।

बिलासपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसी अवसर पर बिलासपुर शहर सहित आसपास के विभिन्न स्कूलों में बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूलों में बच्चों के लिए विविध सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इसी कड़ी में मोपका स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में आकर्षक बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने स्वयं अलग-अलग व्यंजनों के स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों पर चाट सहित छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों को विशेष रूप से शामिल किया गया। बच्चों ने न केवल व्यंजन तैयार करने और उन्हें सजाने में रुचि दिखाई, बल्कि ग्राहकों को अपने हाथों से तैयार किए गए व्यंजनों का विक्रय भी किया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

वहीं, स्कूल परिसर में वेस्ट मटेरियल यानी अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार किए गए आकर्षक मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और हुनर का परिचय देते हुए बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं से उपयोगी एवं सुंदर मॉडल तैयार किए।

स्कूल संचालक ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना, उनमें व्यापारिक समझ विकसित करना और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। साथ ही बच्चों को यह सिखाना है कि अनुपयोगी वस्तुओं का भी सही तरीके से इस्तेमाल कर उपयोगी चीजें बनाई जा सकती हैं।

बाल मेले और प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को सीखने, समझने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा।
📲Get App