🔥 TRENDING காரைக்குடி புறநகர் பகுதியில் பாலம் அமை... सरदारशहर पंचायत समिति में 'किंगमेकर' ब... परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एपीएम पब्लिक स्कूल की इंटर स्कूल साइंस एग्जीबिशन को मिला शानदार प्रतिसाद, बच्चों के इनोवेशन की युवा नेता दीपक नादम ने की सराहना

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 14 Nov 2026, 04:53 PM 👁 118
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
एपीएम पब्लिक स्कूल की इंटर स्कूल साइंस एग्जीबिशन को मिला शानदार प्रतिसाद, बच्चों के इनोवेशन की युवा नेता दीपक नादम ने की सराहना

**बिलासपुर।** बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार (इनोवेशन) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को एपीएम पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी को विद्यार्थियों, अभिभावकों और शहरवासियों का अच्छा प्रतिसाद मिला। बड़ी संख्या में बच्चे और अभिभावक स्कूल पहुंचे तथा विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य एवं युवा नेता दीपक नादम भी अपने परिवार के साथ प्रदर्शनी देखने पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए एक-एक मॉडल का बारीकी से निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से उनके प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली तथा उसके उद्देश्य के बारे में जानकारी ली। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों, नए विचारों और रचनात्मक मॉडलों को देखकर उन्होंने विद्यार्थियों की जमकर सराहना की।

दीपक नादम ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। साइंस एग्जीबिशन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, नए प्रयोग करने और कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है। ऐसे प्रयासों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास और इनोवेशन की भावना विकसित होती है।

उन्होंने एपीएम पब्लिक स्कूल की आयोजन व्यवस्था, विद्यार्थियों को दिए गए मंच और स्कूल प्रशासन की पहल की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना आज के समय की आवश्यकता है। इस प्रकार की प्रदर्शनियां विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय कदम हैं।शबिलासपुर, छत्तीसगढ़ | संवाददाता – रवि तिवारी
📲Get App