🔥 TRENDING દાણીલીમડા વિસ્તારમાં પોલીસે કપસીરપ સાથ... Chhattisgarh Draft Labour Rules 2026:... લોકશાહીના પાયાને મજબૂત બનાવનાર ભારત રત... Punjab Man Reported Missing in Pakista... Punjab and Chandigarh to Face Planned... BJP Takes 'Younger Brother' Role in SA...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एक महीने में बुजुर्ग महिला पर दूसरी बार हमला, हथौड़े से किए कई वार, अलवर रेफर*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 27 Nov 2026, 09:16 AM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*एक महीने में बुजुर्ग महिला पर दूसरी बार हमला, हथौड़े से किए कई वार, अलवर रेफर*
*सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना, लोगों ने बीच-बचाव कर बचाई जान*

खैरथल हीरालाल भूरानी

खैरथल के वार्ड नंबर 43 हनुमान पहाड़ी क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला पर एक महीने के भीतर दूसरी बार हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस बार महिला पर हथौड़े से कई बार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। महिला के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को परिजन खैरथल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर रेफर कर दिया। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, परिवादी राम पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नंबर 43 खैरथल ने बताया कि 26 नवंबर 2026 को शाम करीब 4-30 बजे उसकी माता बिमला देवी (52 वर्ष) पर लड्डू सिंह पुत्र लक्की सिंह निवासी वार्ड नंबर 43, खैरथल ने कथित तौर पर हथौड़े से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में महिला पर हथौड़े से कई बार वार किए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव नहीं किया होता तो महिला की हालत और भी गंभीर हो सकती थी। पड़ोसियों के हस्तक्षेप से स्थिति को संभाला जा सका। परिवादी ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि इससे पहले 22 अक्टूबर 2026 को उसकी माता के साथ घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला किए जाने की शिकायत खैरथल थाने में दी गई थी। उस घटना में भी उनकी माता को गंभीर चोटें आई थीं। एक महीने के भीतर दूसरी बार हमला होने से परिवार में भय का माहौल है। परिवादी राम ने पुलिस को दी शिकायत में स्वयं और अपनी माता की जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
📲Get App