🔥 ट्रेंडिंग हिमंत ने दिल्ली में विदेश मंत्री से मु... डेनमार्क ने यूएस और ग्रीनलैंड के साथ स... नागालैंड में बच्चों में विटामिन A की क... अमर फाल्कन ने भारत से अफ्रीका तक 3,000... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य... मणिपुर में केसीपी उग्रवादी का सामना मे...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ढाकी गांव में निवर्तमान सरपंच प्रियंका मेहरा व नवनियुक्त प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल पोसवाल का किया सम्मान

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 13 नव. 2026, 05:59 AM 👁 67
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*ढाकी गांव में निवर्तमान सरपंच प्रियंका मेहरा व नवनियुक्त प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल पोसवाल का किया सम्मान*

खैरथल हीरालाल भूरानी

तिजारा क्षेत्र के ढाकी गांव स्थित ज्ञान ज्योति माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत माजरी गुर्जर की निवर्तमान सरपंच प्रियंका मेहरा का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। वहीं विद्यालय के नवनियुक्त प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल पोसवाल के पदभार ग्रहण करने पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने उनका माला व साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। ज्ञान ज्योति स्कूल के डायरेक्टर अमरलाल यादव ने बताया कि कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिकों सहित आसपास के क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से महेंद्र सिंह, वरिष्ठ अध्यापिका रेखा यादव, मनीषा निभोरिया, अर्चना यादव, प्रिया, पूजा यादव, प्रियंका एवं मोहित सहित ग्रामीण कुलदीप, बनवारी, धर्मपाल, सुनील, सत्यवीर आदि मौजूद रहे।
📲Get App