🔥 ट्रेंडिंग देहदान, नेत्रदान और त्वचा दान कर अमर ह... दिलजीत दोसांझ ने गुजरात की सांस्कृतिक... ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ’ਚ ਕਰਵਾਇਆ ਕਬੱਡੀ ਕੱਪ ਯਾਦ... कच्छ, गुजरात में 50 मीटर रोड डिवाइडर ल... टाटा ऑटोकोम्प ने गुजरात में तीन नई कार... विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह...
25 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

डुमरा थाना क्षेत्र में चोरी केएक मामले मेंएक युवक कि रिश्वत लेते हुए इक युवक को निगरानी कि टीम ने गिरफ्तार किया है

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 25 नव. 2026, 04:59 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सीतामढ़ी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट





डुमरा थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले को लेकर रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस की टीम ने समाहरणालय के सामने जाल बिछाकर एक युवक को 5 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।




स्क सीतामढ़ी में निगरानी विभाग की कार्रवाई से बुधवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डुमरा थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले को लेकर रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस की टीम ने समाहरणालय के सामने जाल बिछाकर एक युवक को 5 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान डुमरा थाना में तैनात चौकीदार हरिश्चंद्र पासवान के पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि चोरी के एक केस में कार्रवाई और राहत दिलाने के नाम पर बाजीतपुर गांव निवासी सोनू चंद्रवंशी से 10 हजार रुपये की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता ने पहले ही फोन-पे के माध्यम से 5 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद दूसरी किस्त के रूप में 5 हजार रुपये लेते समय विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया ।गिरफ्तारी के बाद रिश्वतखोरी के नेटवर्क और चौकीदार की भूमिका को लेकर उठने लगे सवाल।


बाइट शिव कुमार ,DSP निगरानी

बाइट सोनू चन्द्रवंशी ,शिकायतकर्ता
📲Get App