🔥 TRENDING India and Malaysia launch 6th HARIMAU... Bumrah Dismisses Tom Latham with Peach... Fact Check: AI-Edited Video Falsely Li... ‘Everybody’s from the village, Shanaya... India's Hidden Water Cost in Agricultu... EPFO Greenlights Self-Withdrawals Plan...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

डिंडोरी में शिक्षा विभाग को किया शर्मसार

✍️ Reporter: Dinkar Kumar Mahara 🗓 18 Nov 2026, 01:31 PM 👁 50
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डिंडोरी में शिक्षा विभाग को एक घटना के कारण शर्मसार किया गया।

बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी जिन शिक्षकों के कंधों पर होती है, अगर वही अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लें तो शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।

बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी जिन शिक्षकों के कंधों पर होती है, अगर वही अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लें तो शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। ऐसा ही एक मामला डिंडोरी जिले के सरई हायर सेकेंडरी स्कूल से सामने आया है, जहां ग्रेड-वन शिक्षक चंद्रभान बनवासी पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और कक्षाओं में पढ़ाने के बजाय स्टाफ रूम में सोने के गंभीर आरोप लगे हैं। हमारी टीम जब स्कूल पहुंची तो शिक्षक स्टाफ रूम में सोते नजर आए। कैमरा देखते ही उन्होंने चेहरा छिपाने की कोशिश की।

एक सप्ताह से नियमित कक्षाएं नहीं लगने का आरोप

शिक्षक की कथित लापरवाही का सीधा असर कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। छात्राओं का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से इतिहास और राजनीति विज्ञान की नियमित कक्षाएं नहीं लग रही हैं। इतिहास विषय पढ़ाने वाले शिक्षक चंद्रभान बनवासी नशे की हालत में स्कूल पहुंचते हैं और पढ़ाने के बजाय स्टाफ रूम में सो जाते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

परीक्षाएं नजदीक, छात्राओं की बढ़ी चिंता

सबसे चिंताजनक बात यह है कि अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, लेकिन परीक्षा से ठीक पहले छात्राओं को महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाया है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब स्कूल में शिक्षक की इस कथित लापरवाही का सिलसिला जारी था, तो स्कूल प्रबंधन ने समय रहते कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया?

जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

प्राचार्य डीपी नागेश से इस मामले में जवाब मांगा गया, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। वहीं, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त राजेंद्र जाटव ने मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल जांच के बाद ही शिक्षक पर लगे आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
📲Get App